कांग्रेस सेवादल ने हाथरस की बेटी के लिए निकाला कैंडल मार्च
अर्की। हि.प्र. कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में अर्की ब्लाक कांग्रेस सेवादल ने उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर में हुए अत्याचारों के खिलाफ अर्की बाज़ार में कैंड़ल मार्च निकाला।
सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में आए दिए बलात्कार की घटनाएं हो रही है वह बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नाकामियों को दर्शाती है व जिस तरह से आधी रात को हाथरस व भारत की बेटी का अंतिम संस्कार किया गया वह निंदनीय है। कांग्रेस सेवादल इसका पूरजोर विरोध करता है व उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार से मांग करता है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले व दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, राकेश ठाकुर प्रदेश महासचिव यंग ब्रिगेड सेवादल, बेगी राम, विजय राम, हीरा कौंडल, भीम ठाकुर, गौरव ठाकुर, नरेश ठाकुर, रोशन वर्मा, हेमंत जोशी, कपिल ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, मदन लाल, रैंबो, हेमचंद शर्मा, आयुष शर्मा, पदम आचार्य, पंकज व अन्य सेवादल स्वयंसेवियों ने कैंडल मार्च में भाग लिया।