भाजपा नेताओं पर गरजी पच्छाद कांग्रेस, लगाए गंभीर आरोप
एक तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के 6 बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की तारीफ करते नहीं थकते, उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जयराम अभी भी तवज्जो देते है तो वहीं तरफ पच्छाद भाजपा के छुटभैया नेता वीरभद्र सिंह पर लगातार टिपणी करने से बाज नहीं आ रहे है।
यह आरोप जिला के महासचिव राजेंदर ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, आशा प्रकाश, रंजीत ठाकुर, सतपाल चौहान, मंडल जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनिल पुंडीर, मंडल प्रवक्ता अजय चौहान, सोशल मीडिया संयोजक सुधीर ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य ,रामकिशन , प्रमोद रपटा रघुवीर, रमेशचंद, यशपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा की भाजपा द्वारा जो विकास का लेखा जोखा दिया गया है और जो बड़े-बड़े विकास कार्य किए गए दावों का जो बखान किया गया है वह बहुत ही हास्यास्पद है। भाजपा पदाधिकारी मात्र चंद किलोमीटर रोड को पक्का करने को ही विकास समझ बैठे हैं जबकि ऐसा नहीं है अभी पिछले दिनों जो हालात राजगढ़ के नए बस स्टैंड (सब डिपो) की हालत राजगढ़ कांग्रेस ने जनता के सामने रखी है वह हालात किसी से छुपी नहीं है। जहां तक भ्रष्टाचार की बात भाजपा मंडल के पदाधिकारी जो आरोप दूसरो पर लगा रहें वह तो सभी के सामने है की उन्होंने इस महामारी में क्या किया और क्या नहीं।