कुनिहर : कांग्रेस यूनिट ने सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग दिए जाने पर जताी खुशी
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक सीपीएस संजय अवस्थी को सूचना एवं जन संपर्क विभाग का दायित्व दिए जाने पर कुनिहार कांग्रेस यूनिट ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार व्यक्त किया है। राजेन्द्र शर्मा अध्यक्ष कुनिहार यूनिट, सूर्यकांत जोशी, लक्ष्मी कांत जोशी, जयपाल योगिराज, प्रकाश चौधरी, वेद भारद्वाज, मदन भारद्वाज, जगदीश ठाकुर, राम राज, राजेश शांडिल, विजय सिंह कंवर, किरपाल कंवर, भूपेंद्र कंवर, सतीश ठाकुर, हरि राम व जगदीश आदि ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि संजय अवस्थी की अगुवाई में अर्की विधानसभा क्षेत्र चौमुखी विकास करते हुए प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित होगा।
