ST, SC और OBC का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह, चमनेड, धलोट और ताल के अमनेड गांव में जनसभाएं की।इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा आंध्र प्रदेश तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी है, एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया गया है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रफुल्ल पटेल को संरक्षण देने के बयान पर कहा अनुराग ठाकुर ने तंज करते हुए कहा कांग्रेस कब सत्ता में आएगी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की भी अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ अंबेडकर का मान सम्मान किया गया और संविधान दिवस भी मनाया गया है। राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी। कांग्रेस 40 पार करने के लिए भी पूरी तरह से संघर्ष कर रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच गांरटीयाँ पूरी करने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।