कांगड़ा : चुनावों में भी कांग्रेस को जनता का साथ मिलेगा-वीरेंद्र कटोच

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना परचम लहरांएगी
मनोज कुमार। कांगड़ा
पिछले दिनों भाजपा पार्टी में कांगड़ा से पवन काजल शामिल हुए थे, जिनके साथ कांगड़ा की कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी हुई भाजपा में शामिल हो गई है। यह लोग पहले से ही भाजपा पार्टी के ही कार्यकर्ता थे। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीरेंद्र कटोच ने कहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का सर्वे किया है और उस सर्वे में कुछ नाम सामने आए हैं, सर्वे के आधार पर उन नामों को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान के पास भेजा जा रहा है। जिसके बाद जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा पार्टी को अपनी हार का डर सता रहा है, जिस कारण वह अपने पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी और खींच रही हैं, लेकिन भाजपा पार्टी यह भूल चुकी है कि लोगों का मोह अब भाजपा पार्टी से नहीं रहा है। भाजपा पार्टी से लोगों का मोहभंग हो चुका है। क्योंकि भाजपा पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने चेहतों का ही विकास किया। आम लोगों को भाजपा कार्यकाल में राहत नहीं मिल सकी।
भाजपा कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई, जिसके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। मध्यम और निम्न परिवार के लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में अपने चहेतों को ही नौकरियां बांटी गई, जिस कारण बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में विकास किया था, जिसके आधार पर लोकसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और पार्टी को बहुमत से जिताया, उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को जनता का साथ मिलेगा और एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना परचम लहराएंगी।