बीजेपी में शामिल हुए कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम के दौरान मेहली पंचायत प्रधान व कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग, लोग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, कंचन सनेइक प्रधान देहना पंचायत, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राधव शर्मा, सुनील ठाकुर, संजय ठाकुर जनेडघाट पंचायत व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
पंचायतों के प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए एक भीयोजना शुरू नहीं की है। जबकि, वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, कसुम्पटी से पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय ज्योति सेन सहित समस्त कसुम्पटी मंडल ने सभी नए जुड़े हुए लोगो का स्वागत किया।
साथ ही कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की कुछ मांगे थी जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान की। जितेंद्र भोटका, विजय ज्योति सेन सहित समस्त कसुम्पटी ने इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, और कहा कि पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में जो विधायक नही कर पाए वो मात्र 5 साल से कम समय में मौजूदा जयराम सरकार ने कर दिखाया है।
