दाड़लाघाट : शिव मंदिर बागा में कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत बागा के शिव मंदिर बागा में कांग्रेसियों ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बागा शिव मंदिर में बिल पत्ती, आम, अमरूद व नींबू आदि के पौधे रोपित किए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा की अध्यक्षता में बागा में आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान चौहान कृष्णा ने कहा कि एक ऐसे जननायक जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया।आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व. राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है। देश के ऐसे महान वीर सपूत को शत-शत नमन। इस मौके पर जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा, एससीएसटी शैल अर्की कांग्रेस के महासचिव राकेश चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान व पूर्व वार्ड सदस्य गरजा राम कौंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
