अर्की : 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोडो़ यात्रा शुरू
मनाेज शर्मा। अर्की
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सचिव शशिकांत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ाें यात्रा में जुड़ने के लिए जनता से अपील की है। भारत देश की भूमि है कई आस्थाओं का धर्म, कई क्षेत्र, बहुत सी भाषाएं, कई परंपराएं, एक साथ एक राष्ट्र बनाता है। भारत में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई, बलात्कार आदि इन सब मुद्दों पर हमारी सरकार मौन है, लेकिन देश का एकमात्र विकल्प भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन सभी का विरोध करती है।
हम सभी को कांग्रेस पार्टी का सहयोग करना चाहिए। आईये इन सभी मुद्दों की कमर तोड़े, भारत जोड़े। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी 3,750 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी। एक यात्रा महात्मा गांधी द्वारा शुरू की गई थी। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक यात्रा शुरू की गई है। समस्त जनता 'भारत जोड़ो' यात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
