कोरोना से हुए महंतो के निधन पर रामलोक मंदिर के बाबा अमरदेव ने जताया गहरा शोक
( words)
लुटरू महादेव मन्दिर अर्की के बाबा कृपाल भारती व नाहन के महंत कृष्णानाथ का कोरोना से निधन हो गया है। इस पर रामलोक मन्दिर कंडाघाट के बाबा अमरदेव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से असमय मृत्यु होना बहुत दुःखद घटना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस विश्व व्यापी महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सरकार व प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।
