जानिए देश में क्या है टीकाकरण की ताज़ा स्थिति
( words)
भारत में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश अबतक 46.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। कल भारत में 53 लाख 72 हजार 302 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गईं, जिसमें 38 लाख 22 हजार 241 लोगों ने पहली खुराक ली, जबकि 15 लाख 50 हजार 61 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। गौरतलब है कि टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने से लेकर अभी तक देश के 27 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 साल आयु वर्ग के 15 करोड़ 52 लाख 16 हजार 851 लोगों को टीके की पहली खुराक और 85 लाख 77 हजार 75 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।