देश में 50 करोड़ पंहुचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा, जानिए ताज़ा स्थिति
भारत में कोरोना टीकाकरण कवरेज 50 करोड़ पार कर हो गया है। भारत को 50 करोड़ से ज्यादा डोज देने में 203 दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम 7 बजे तक 50 लाख 3 लाख 48 हजार 866 डोज दी जा चुकी है। जिसमें 38 करोड़ 94 लाख 75 हजार 520 को पहली डोज दी जा चुकी जबकि 11 करोड़ 8 लाख 73 हजार 346 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। देश में 1 करोड़ 3 लाख 28 हजार 503 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 79,51,876 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज दी जा चुकी है। 1 करोड़ 80 लाख 48 हजार 937 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 1 करोड़ 16 लाख 50 हजार 548 हेल्थकेयर वर्करों को दोनो डोज मिल चुकी है। 18 से 44 आयुवर्ग में 17 करोड़ 23 लाख 20 हजार 394 लोगों पहली डोज मिल चुकी है। वहीं 1 करोड़ 12 लाख 56 हजार 317 लोगों को दोनो डोज मिल गई है। 45 से 59 आयुवर्ग में 11,07,66,863 लोगों को पहली और 4,19,23,920 दोनो डोज मिल गई है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 7,80,10,823 लोगों को पहली डोज और 3,80,90,685 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।