2 लाख से ज़्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, हिमाचल ने हासिल किया 104 फीसदी वैक्सीन टारगेट
हिमाचल में अब आने वाले दिनों में वैक्सीन की कमी नहीं खलने वाली है। हिमाचल के पास अभी तक वैक्सीन की 13 लाख डोज पड़ी हुई है। ऐसे में लंबे समय तक लोगों को वैक्सीनेशन की कमी राज्य में नहीं होगी। टीकाकरण में पहला स्थान हासिल करने वाले हिमाचल ने अब तक 104 फीसदी तक लक्ष्य को हासिल कर लिया है। हालांकि इसमें बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का आंकड़ा भी है इसलिए टारगेट बढ़ गया। सुदूर इलाकों में रहने वालों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासियों तक के लिए विशेष व्यवस्था की गई एवं दिहाड़ीदार श्रमिकों के लिए देर रात तक टीकाकरण अभियान चलाया गया। प्रदेश में 18 साल से ऊपर के पात्र व्यक्तियों को पहली डोज के साथ वैक्सीनेट कर दिया गया है और अब सभी को दूसरी डोज लगाई जा रही है। प्रदेश सरकार का कहना है कि जल्द ही वह सभी वयस्कों को दोनों डोज़ देकर संपूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी हासिल कर लेगी। वंही कुछ ऐसे लोग है, जो वैक्सीन से दूर हैं जिनको सामने लाकर उनका वैक्सीनेशन करवाया जाना जरूरी है। इसलिए ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए अब राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा।