अक्टूबर की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश कर सकता है सभी व्यस्कों का वैक्सीनेशन
( words)
हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जहां के सभी व्यस्क आबादी को कोविड का टीका लगाया जा चुका हो। फिलहाल हिमाचल सरकार के हर दिन राज्य में एक लाख लोगों को कोविड के टीके लगा रही है। अगर हिमाचल में टीकाकरण की रफ्तार यही बनी रही तो अक्टूबर के पहले हफ्ते तक हिमाचल में सभी व्यस्कों का टीकाकरण हो जाएगा। हिमाचल के अलावा, केरल और उत्तराखंड में भी अगर हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाए तो वहां के भी कुल आबादी के सभी व्यस्कों का टीकाकरण इस साल के अंत तक हो जाएगा।