पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कोरोना संक्रमण को लेकर व्यक्त की चिंता
हिमाचल प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में मृत्युदर बढ़ रही है। इसी बाबत हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी चिंता व्यक्त की है उन्होने कहा हिमाचल कोरोना संक्रमण जैसे भयवाह बीमारी है झुह रहा है और प्रदेश में कांगड़ा जिला कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक पीड़ित है। उन्होंने कहा की इसका सबसे बड़ा कारण पिछले महीने तीन हजार से अधिक हुई शादियां है। उससे पहले लोगों बहुत खबरदार किया था परन्तु सब नहीं संभले, नियमों का उलंघन किया गया। कई जगह धामें की गई जिसके परिणाम सामने है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर ही इतना पीड़ित कर रही है। अब तीसरी भी आने वाली है। सरकार और जनता को बहुत अधिक सावधान होने की आवष्यकता है। शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को जगत प्रकाश नडडा, अनुराग ठाकुर तथा कुछ और दानी बहुत मदद कर रहे है। बहुत से समाजसेवी विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार से सेवा में लगे हुए है। उन सबका हम बहुत बहुत धन्यवाद करते है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरसे आग्रह किया है कि लाॅकडाउन की सख्ती तब तक और अधिक बढ़ाई जाए जब तक बिमारी पूरी तरह से नियन्त्रण में नही आती।