देश में 10 लाख से कम हुए एक्टिव केस, जानिए बीते 24 घंटे में संक्रमण से कितने लोगों ने गवाई जान
देश लगातार सातवें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले एक लाख से दर्ज किए गए हैं। कुल एक्टिव केस 10 लाख से कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,421 नए मामले सामने आए है। वंही, 3921 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है। यानी कि बीते दिन 53,001 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले 30 मार्च 2021 को 53,480 केस दर्ज किए गए थे। देश में लगातार 32वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 13 जून तक देशभर में 25 करोड़ 48 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 14 लाख 99 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक करीब 38 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 14.92 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।