देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का किया गया टीकाकारण, रिकॉर्ड दर्ज
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं है। वहीं भारत द्वारा इस शानदार लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री से लेकर वैज्ञानिकों तक ने स्वास्थकर्मियों को बधाई दी। इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ.सौम्या स्वामीनाथन ने 50 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली खुराक लगाने के लिए देश को बधाई दी। सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में वयस्क आबादी का 50 फीसदी कवरेज यानी 50 फीसदी वयस्क को कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। अब तक देश में 62 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं पिछले दिन एक करोड़ खुराक लगाई गईं जो कि ऐतिहासिक है। इसमें शामिल हजारों स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ टीकाकरण सभी की रक्षा करेगा।