देश में कोरोना के एक्टिव केस में आई बड़ी गिरावट, 2899 लोगों ने संक्रमण से गवाई जान

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के 1 लाख 34 हज़ार नए केस सामने आए हैं और 2899 मरीजों ने संक्रमणा से जान गवाई है। इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 84 लाख 40 हजार 988 हो गई है, जबकि 3 लाख 38 हजार 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 1 लाख 32 हजार 788 नए केस दर्ज किए गए थे और 3207 संक्रमितों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के आसार देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए है। इसके बाद भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 63 लाख 82 हजार 897 हो गई है। इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट आई है और 17 लाख 20 हजार 78 लोगों का इलाज चल रहा है।