प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर : राज कुमार ठाकुर
पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने आरोप लगते हुए कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बड़े तो बड़े छोटे भाजपा कार्यकर्ता भी आकंठ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आलम यह हे कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों पर अपनी दबंगई के चलते उनसे भी उलटे कम करवा रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मंत्री, विधायक से लेकर भाजपा का कर्यकर्ता तक भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। सरकारी अधिकारीयों, कर्मचारियों पर अपनी दबंगई झाड़ कर उनसे नियमों को ताक पर रख कर कार्य करवा रहे है। एसे ही हालात आजकल पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहे है। यहाँ सरकारी दफ्तरों को भाजपाई ठेकेदारों ने कब्जा ही लिया है। यह ठेकेदार इन अधिकारीयों पर सरकार की धोंस जमा कर ठेके लिए जा रहे है और धड़ाधड़ इन विभागों में भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में हालत इतने बदतर है कि सरकारी अफसर खुद तो परेशान है साथ ही अधिनस्त कर्मचारियों को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।