रिवालसर : इतिहास के उस काले दिन काे देशवासी आज तक नहीं भूला पाए-इंद्र सिंह गांधी
अजय सूर्या। रिवालसर
रिवालसर मे भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडल द्वारा आज रिवालसर के अंबेडकर भवन मे वर्ष 1975 में कांग्रेस सरकार की तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून को देश में जो आपात स्थिति लागू की गई थी। देश मे बिना कारण लगाई गई आपात स्थिति के कारण उस समय देश के सभी बड़े नेतायो को रातों रात जेल मे बंद कर दिया गया था और उनके साथ जेल मे अपराधिक कैदियों की तरह व्यवहार किया गया था। ये वो दिन था, जब पूर्व स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व कांग्रेस ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। यह शब्द आज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के द्वारा आपातकाल के विरोध में आयोजित काला दिवस के अवसर पर रिवालसर में कही। इस अवसर पर आपातकाल के नाम पर देश के महत्वपूर्ण नेता जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपाई, लाल कृष्ण आडवाणी, शांता कुमार श्यामा शर्मा, सहित जनसंघ के अनेक नेताओं को आपातकाल के विरोध करने पर जबरन जेल में भर दिया गया था। इस कार्यक्रम में आपातकाल के गवाह क्षेत्र के बुजुर्ग मुरलीधर, होशियार चंद व रामदास सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया।