कोविड शपथ और रोको टोको अभियान 30 गांवों में संपन्न
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामजिक विकास की अग्रणी संस्था अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट मास्क नहीं तो रोको, मास्क नहीं तो टोको अभियान और कोविड शपथ जन भागीदारी हेतू निरंतर प्रयासरत है।समुदाय के भागीदारी से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव संभव है। दाड़लाघाट परिक्षेत्र के समुदाय को जागरूक करने की महती आवश्यकता है क्योकि बहुत से लोग अब भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रति उदासीन है। इस दौरान कोविड शपथ और रोको टोको अभियान 30 गांवों में संपन्न हुआ।
इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड मनोज जिंदल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संदेश प्रेषित किया है कि लॉक डाउन खुलने के बाद लोगो मे संक्रमण न फैले इसके लिए गांव गांव में कोविड शपथ कार्यक्रम अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के करीब 101 गांवों में यह अभियान सतत जारी रहेगी। कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेन्द्र गांधी ने कहा कि जो लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल कर स्वछंद विचरण कर रहे है वे ही कोरोना के वाहक और संक्रमण को फैलाने में सहयोगी है, ऐसे लोगो को चिन्हित करने और जागरूक करने की महती आवश्यकता है।
स्वास्थ्य परियोजना सम्यवक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक क्षण कोरोना से सावधान होने, संक्रमण से बचने और कोविड शपथ गतिविधियों के माध्यम से जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य परियोजना की पूरी टीम सलंग्न है। स्वास्थ्य परियोजना की 30 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बिना मास्क वाले व्यक्तियों को पहचान कर हाथ को सैनिटाइज करने के पश्चात मास्क को पहनाया और वितरण किया। कपड़े से निर्मित 900 से अधिक मास्क जिसे पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है, उसका वितरण किया जिससे जनभागीदारी को प्रेरित की जा सकें।
इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता बंटी देवी, स्नेह, लता शर्मा, नीलम ठाकुर, पूजा शर्मा, सीता नेगी, बिमला देवी, सावित्री देवी, सुनता देवी, उमा शर्मा, संगीता शर्मा और सरोज शर्मा ने अपना अमूल्य सहयोग मास्क वितरण करने और इसके उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
