बसंतपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुस्कान युवा क्लब चंद्रपुर द्वारा बसंतपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी धुन्धन वार्ड ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।
क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 15 दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों द्वारा कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा व अम्पायर का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।
मुख्यतिथि ने क्लब के सदस्यों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने वार्ड में बहुत काम करवाया है। उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है। उन्होंने आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रु दिए। इस मौके पर अनन्त राम, बाबू लाल, शंकर लाल, जगदीश, महेंद्र पाल धनी राम सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
