युवा क्लब बंगोरा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
ग्राम पंचायत प्लानिया के युवा क्लब बंगोरा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की हेमन्त वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों को खेलने से खिलाड़ियों में अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी कोरोना महामारी को देखते हुए अपनी सुरक्षा का पूर्ण रूप से ध्यान रखे।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को 21 सौ रुपये की राशि दी। इस मौके पर गोपाल ठाकुर, धीरज, आशीष कुमार, लक्ष्य ठाकुर, नरेश कुमार, पवन ठाकुर, किरपा राम वर्मा, चमन, नीटू, देवेन्द्र, पंकज व भूपेंद्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
