कांगड़ा: 264.6 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस (CIA टीम) ने मीलवां क्षेत्र में पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक बड़े अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह (41), निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है, जिसने स्टीयरिंग कवर के नीचे नशा छिपा रखा था।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उलेहड़ियां-मीलवां मार्ग पर नाकाबंदी कर यह कामयाबी हासिल की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फैला है, और उस पर पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार और ड्रग्स को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
