देहरा : मलेटा में दुकान से पुलिस ने पकड़ी 12 बोतल अवैध देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते मलेटा में नरदेव सिंह निवासी वार्ड-5 मलेटा बौंगता तहसील देहरा की दुकान से 12 बोतल अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
