धर्मशाला : 769 ग्राम चरस के साथ तीन काबू
( words)
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
पुलिस थाना धर्मशाला में दिनांक 19.02.2023 को इक्कू पुल से 200 मीटर पीछे विद्युत उप खंड स्टेशन के पास महेश कुमार निवासी सिद्वबाड़ी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि.प्र.), अनु व कशीश निवासी वलोग्लाड़, डाकघर सुंदरलाहड़, तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की गाड़ी (HR 29 AF-4020) में 769 ग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 20-61-85 मादक द्रव्य एवं मन: प्रभावी पद्धार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
