मंडी में मारपीट के बाद युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम ; तीन युवको पर हत्या का आरोप
( words)
मंडी: पधर के गवाली कस्बे में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट में बहस के बाद मारपीट हो गई। इसमें 32 वर्षीय अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पधर अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मंडी अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता शेर सिंह ने तीन युवकों पर अजय के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब घटना की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
