इंदाैरा : तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
प्राचीन एवम् ऐतिहासिक मंदिर काठगढ़ इंदौरा, हिमाचल प्रदेश में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।रात 10 बजे से श्रद्धालु भक्त लंबी कतारें लगाकर बैठकर जय भोलेनाथ के उद्घोष से बम-बम भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जैसे ही रात के 12बजे। मंदिर के कबाड़ खुले तो मंदिर परिसर अतिशबाजी गूज उठा तथा जयकारे लगाते हुए बारी-बारी अपना शीश नवाजकर भोलेनाथ के दर्शन किए। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलती रही और लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भोले नाथ के दरबार में आए मंदिर सुधार सभा द्वारा भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कलाकारों को बुलाया गया, जिसमें मशहूर कलाकार प्रमोद राणा द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर भजनों से भक्तो ने नाचकर भी आनंद लिया।
जिसमें खासतौर पर मेरे बाबे दा चिमटा किथे बजया, मेले जाना कालका दे व शिव महिमा इत्यादि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया। उन्हें सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज विशेष अतिथियों में पठानकोट के एक्स मेयर अनिल, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, एसडीएम सलूणी स्वाति आदि ने भोले नाथ के दर्शन किए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मेले का समापन कल 19 तारिक को 4 बजे होगा, जिसमें स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
