CSIR पालमपुर में 10 अप्रैल को जैव-अर्थव्यवस्था पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में 10 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। “हिमालय से जैव-अर्थव्यवस्था: प्रयोगशालाओं, भूमि और उद्योग को जोड़ना” विषय पर आधारित इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है। संस्थान के अनुसार, कार्यशाला में किसानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों को एक साथ लाकर विचार-विमर्श और सहयोग के नए अवसर विकसित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के लिए संस्थान का प्रयोगशाला भ्रमण भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान द्वारा विकसित जैव-आधारित प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को नवीन अनुसंधान और तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी।
