साेलन : क्योरटेक ग्रुप को गुणवत्ता दवा निर्माण क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों पर मिला अवार्ड
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
गत 2 दशकों से क्योरटेक ग्रुप प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ विश्व स्तर की दवाओं के निर्माण में लगा हुआ है। ग्रुप की शानदार उपलब्धियों पर प्रसिद्ध मूनस्टार कंपनी की और से क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को आज एक सादा समारोह के दौरान मूनस्टार कंपनी के निर्देशकों परवीन चौधरी, मोहिंदर चौधरी, गोपालराम व नीलेश चौधरी ने सूरत गुजरात से आकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहिंदर चौधरी ने बताया कि 2015 में मूनस्टार कंपनी ने अपने निर्माण की शुरुआत क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के नेतृत्व में शुरू की थी।
आज यह ग्रुप राष्ट्रीय स्तर पर जा पहुंचा है। उन्होंने सुमित सिंगला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने कहा कि देश भर में गुजरात फार्मा कंपनियों का हब माना जाता है और गुजरात की लगभग सभी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ क्योरटेक ग्रुप का नाम जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मून स्टार कंपनी के साथ उनका सफर 2015 में शुरू हुआ और आपसी सहयोग से यह कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अवार्ड समारोह के दौरान सुमित सिंगला ने कहा कि क्योरटेक ग्रुप हमेशा मून स्टार कंपनी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलती रहेगी।
