कांगड़ा : मौजूदा डबल इंजन सरकार बेरोजगारों के भविष्य से कर रही खिलवाड़-काजल
विधायक ने कच्छियारी गांव में शुरू किया जनजागरण अभियान, सरकार बोला तीखा हमला
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कच्छियारी गांव में जनजागरण अभियान शुरू कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए काजल ने कहा कि मौजूदा डबल इंजन सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय मुफ्तखोरी के झांसे देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विस क्षेत्रों में दो डिग्री कॉलेज खुलना अपने आप में एक मिसाल है और चंगर क्षेत्र के युवाओं को अब पढ़ाई के लिए धर्मशाला नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने महंगाई के दाम बढ़ा कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद सरकार इसके दामों में नियंत्रण नहीं कर पा रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय वर्ग भवन निर्माण के अब सिर्फ़ सपने ही ले रहा है। करोड़ों रुपए के ऋण के बोझ में दबी प्रदेश सरकार स्थिति अब आमदनी चवन्नी और खर्चा रुपए से भी ज़्यादा बाली हो चुकी है।
उन्होंने क्षेत्र के युवा और महिला वर्ग से झूठे वायदों व मुफ्त खोरी के झांसे में न आने की अपील की। उन्होंने दस महिला मंडलों को दस दस हज़ार रुपए के अधिकार पत्र भी दिए। इस मौक़े पर अजीत कुमार उपप्रधान, तृप्ता देवी पंच, वीना देवी पंच, रक्षा देवी पंच, सुमना देवी पंच, विनोद कुमारपंच, प्रधान महिला मंडल स्नेह लता, वीना देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, सलोचना देवी, वीना देवी, रेणु, संयोगिता, निशा देवी, रमना देवी, रणजीत सिंह पूर्व प्रधान, विवेक डोगरा पूर्व उप प्रधान, भुवनेश कुमार, कपिल देव, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, ओंकार सिंह, देश राज, प्यारे लाल, गोगा, वीरू, संजय कुमार व प्रीतम चंद उपस्थित रहे।