शिमला : साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी मामलों में वापस करवाया एक लाख रुपया
( words)
बीते 19 अप्रैल को साइबर सेल को एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक शातिर ने एसबीआई योनो ऐप को अपडेट करने के लिए मैसेज के माध्यम से एक लिंक भेजा। पीडि़त ने जब उस लिंक पर क्लिक तो एक फार्म एप्लीकेशन ओपन हुई। जैसे ही पीडि़त ने उस फॉर्म को भरा तो उसके खाते से 1 लाख रुपए कट गए। इस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त 1 लाख रुपए को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवा दिया।
