साइबर क्राइम की टीम ने महिला को वापस दिलवाए साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख 20 हजार
मार्केट में स्मार्टफोन आने के बाद साइबर क्राइम के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऊना में भी एक महिला अध्यापक साइबर ठगी का शिकार हो गई। इस महिला ने साइबर क्राइम ठगी के तहत एक लाख बीस हजार रुपये गंवा दिए। महिला ने इसको लेकर साइबर सेल में एक माह पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने इस महिला का ठगा हुआ पैसा वापस लाने के प्रयास शुरू किए। साइबर क्राइम ने एक महीने की मेहनत के बाद महिला अध्यापक का ठगा हुआ एक लाख बीस हजार रुपया महिला को वापस दिलवा दिया, जिसके बाद यह महिला पुलिस का आभार कर करने के लिए ऊना पहुंची और पुलिस का तहे दिल से आभार प्रकट किया है। महिला का कहना है कि जब बह ठगी का शिकार हुई तो उसे नहीं लगता था कि उसके रुपये वापस मिल पाएंगे, लेकिन साइबर क्राइम की मदद से उन्हें यह पैसा वापस मिला हैं, जिसको लेकर वह पुलिस का आभार प्रकट कर रही है ।
वहीं, एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला अध्यापक साइबर ठगी का शिकार हुई थी। उसने एक लाख बीस हजार ठगे जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। साइबर सेल की मदद से महिला के पैसे वापस दिलाए गए हैं। अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अगर वह साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।