डाडा सिबा: सुभाष चंद जम्बल स्कूल में एसएमसी कमेटी के दूसरी बार प्रधान
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंबल में एसएमसी कमेटी का गठन किया गया। यह गठन सत्र 2024-25 के लिए सोमवार को स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें सुभाष चंद् को दूसरी बार एस एमसी कमेटी का सर्व सहमती से प्रधान नियुक्त किया गया। अर्चना कौशल, मोनिका चौधरी, सुषमा देवी, सरवजीत कौर ,मीरां ,किशोरी लाल, शशि पाल, संदीप पाल, तरसेम कुमारी व अमिता को कमेटी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
