डाडा सीबा: व्यापार मंडल द्वारा छठा रक्तादान शिविर आयोजित, 61 लोगों ने किया रक्तदान
व्यापार मंडल डाडा सीबा के सौजन्य से आज छठा रक्तदान शिविर स्थानीय आदर्श स्वास्थ्य संस्थान नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। डाडा सीबा व्यापारी मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस शिविर में ब्लड सेंटर मेडिकल कॉलेज टांडा से आए डॉ कनुप्रिया की टीम ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं इस दौरान कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने ब्लड डोनेट किया।
स्थानीय दुकानदारों के अलावा क्षेत्रभर के लोगों ने खूब बढ़चढ़ कर भाग लिया। व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में करीब 61 यूनिट ब्लड जमा किया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा आदि पदाधिकारियों ने रक्तदान दानवीरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के उप प्रधान सूरज वर्मा, सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण दत्त सरोच, पूर्व प्रधान धर्मचंद, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता विमल शर्मा सहित अन्य सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
