डाडासीबा की महिलाओं ने सीखा अचार चटनी बनाने का तरीका
विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व घर बैठे रोजगार मुहैया करवाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। वहीं इसी कड़ीं में डाडासीबा पंचायत की 25 महिलाओं को वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर व पौंग झील जैव विविधता संरक्षण सोसाइटी के सौजन्य से खाद्य प्रसंस्करण और आचार चटनी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, इस दौरान जे एंड के औद्योगिक एवं सलाहकार समिति के माध्यम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र वन्य प्राणी धमेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा में करवाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपलाल परमार ब्रांच मैनेजर, जे एंड के आईटीसीओ हमीरपुर सुनील कुमार, बीओ बन्य प्राणी खंड संसारपुर टेरेस नीलम कुमारी, वनरक्षक प्रभारी डाडा सीबा बीट के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को से स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर डाडासीबा पंचायत की पूर्व प्रधान बबीता मेहरा, किरण मेहरा, संगीता मनोरमा व बीना आदि महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
