डाडासीबा: प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में आर.एस. बाली का नाम उभरते ही युवा कांग्रेस में जोश: शुभम नांगला
कांगड़ा जिला से विधायक एवं पर्यटन विभाग चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) रघुबीर सिंह बाली का नाम जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुखता से उभरा है, वैसे ही पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। ज़िला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शुभम नांगला ने कहा कि आर.एस. बाली के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। उनका नम्र स्वभाव, सौम्यता और गुस्से से दूरी उन्हें एक कुशल और लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित कर रही है। नांगला ने कहा कि कांगड़ा जिला हिमाचल की राजनीति में हमेशा निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में अगर पार्टी आलाकमान ने बाली को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, तो इससे वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन कायम होगा, संगठन मजबूत होगा और आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी।
