दाड़लाघाट : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में आम सभा का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में सड़क सुरक्षा के नियमों के तहत एक आम सभा का आयोजन प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में कोविड-19 की गाइडलाइंस की अनुपालना करते हुए किया। इस अवसर पर डीपीई धर्म दत्त ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी को सड़क और यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा दुर्घटना न हो। हमें सड़क के बाएँ और चलना चाहिए। हमें वाहन चलातें समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और दो पहिया वाहन चलाते समय हमें हेलमेट पहनना चाहिए ताकि हैड इंजरी से बचा जा सकें।
