दाड़लाघाट: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में मनाया गया वायु सेना दिवस
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में वायु सेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक व पूर्वसैनिक अमर सिंह वर्मा ने छात्रों को जानकारी दी कि 8 अक्टूबर 1932 को भारत में वायु सेना की स्थापना की गई थी। विभिन्न युद्धों में भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया है। आज भारत की वायु सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू व स्वयंसेवियों ने भी भाग लिया।
