दाड़लाघाट: पशुओं की जाँच के लिए ग्राम पंचायत रौड़ी पहुंची पशुपालन विभाग की टीम
( words)
दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत पिछले दिनों में किसानों की पांच गऊओं की किसी अज्ञात रोग द्वारा मौत होने के कारण सुधार सभा ने पशुपालन विभाग से इस घटना के लिए स्पेशल डॉक्टरों की भेजने का आग्रह किया। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि गांव बटेड में एक ही परिवार की पांच गऊओं की मृत्यु होने के पश्चात अन्य पशुओं की जान बचाने हेतु आग्रह किया। विभाग के निदेशक व उपनिदेशक सोलन के निर्देश पर डॉक्टरों के एक समूह ने गांव बटेड़ पहुंचने पर अन्य सभी पशुओं की जांच कर सैंपल इकट्ठा करके आगामी जांच जारी रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर व महासचिव प्रेम केशव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
