दाड़लाघाट: जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, जन कल्याण योजनाओं की दी जानकारी
( words)
ग्राम पंचायत बागा (करोग), मांगल व बैरल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील कल्याण विभाग अर्की से डॉ गौतम शर्मा व सहायक कमलेश शर्मा ने तीनों पंचायतों में कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत बागा की प्रधान सुरेंद्रा देवी, उप प्रधान श्यामलाल, बीडीसी सदस्य वार्ड मांगल अनीता देवी, ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम, ग्राम पंचायत बैरल के उपप्रधान अजीत सिंह सेन, पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सहित बैरल, मांगल व बागा (करोग) के पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
