दाड़लाघाट : छिब्बर गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
( words)
ग्राम पंचायत घणागुघाट के अंतर्गत छिब्बर गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इस दिवस को शानदार बनाने के लिए एक भव्य झांकी निकाली गई जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाएं व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान कृष्ण के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया की भजन कीर्तन का यह सिलसिला रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म समय तक चला। महिलाओं ने कृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए भजन कीर्तन के बाद भगवान को भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।