दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत रौड़ी के उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत रौड़ी के उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान शकुंतला शर्मा ने की। इस आयोजन में छात्रों अभिभावकों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिनमें से कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक एफए-3 के मूल्यांकन के बारे तथा कक्षा 9वीं से दसवीं कक्षा के शिक्षण अधिगम पर चर्चा की गई। बैठक में एसएमसी प्रधान शकुंतला शर्मा, मुख्य अध्यापक पवन कुमार, पीताम्बर शर्मा, हीरालाल शर्मा, मीरा, पवना देवी, अरुण कुमार इत्यादि शामिल रहे।
