दाड़लाघाट: विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन 17 दिसंबर को मनाएगा स्थापना दिवस
( words)
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट अपना स्थापना दिवस 17 दिसंबर को मनाएगा।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि 17 दिसम्बर को यूनिट अपने स्थापना दिवस के मौके पर मासिक बैठक का आयोजन भी करेगा। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा इस दिन सभी पुरानी मांगों के बारे में एक बार फिर प्रदेश सरकार को चेताया जाएगा। इस दिवस के दौरान वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
