दाड़लाघाट: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में गाँधी जयंती का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता अंग्रेजी अनिता कौंडल के दिशा निर्देशों द्वारा गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान व पॉलीथीन हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की तथा साथ ही गोद लिए गांव धुंदन में पॉलीथीन हटाओ अभियान चलाया गया। इस के बाद स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
