दाडलाघाट : कमलजीत धूमछेड़ी ने जीती मांगल दंगल की बड़ी माली
( words)
ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत मांगल में दंगल कमेटी समत्याडी द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ ट्रांसपोर्टर एवम समाजसेवी जुल्फी राम शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हिमाचल की बेटियां भी कम नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है। करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
इस कुश्ती में अंडर 20 कुश्ती भी करवाई गई, जिसमें नीरज व राहुल के बीच मुकाबला हुआ। नीरज ने यह मुकाबला जीत लिया। दंगल की बड़ी माली का खिताब कमलजीत धूमछेड़ी के नाम रहा। हिमाचल केसरी में सोनू बागा विजेता रहा। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से घोषित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी जुल्फी राम,पंचायत प्रधान मांगल उर्मिला देवी,उप प्रधान सीता राम,पंचायत प्रधान बागा सुरेंद्रा पंवर,जिला सोलन कांग्रेस सचिव चौहान कृष्णा,प्रधान आदर्श महिला मंडल बागा सुखदेई चौहान,यूनिट हेड अल्ट्राट्रेक सीमेंट बागा विवेक माथुर,दंगल कमेटी के प्रधान हरिराम पंवर,बलदेव राज चौहान,राकेश चौहान,सूबेदार जगत राम,संजय पंवर,संजीव पंवर,नगीन, दौलत राम,प्रेमलाल,सुरजीत सेन,देवेंद्र कुमार,पूर्ण चन्द,सहित अन्य मौजूद रहे।
