दाड़लाघाट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ आयोजित
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए एक शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। एनएसएस अधिकारी अनीता कौंडल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने शपथ ली कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। हर वर्ष 100 घंटे अर्थात हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस पुनीत संकल्प को चरितार्थ करेंगे,उन्होंने कहा कि वे पहले स्वयं फिर परिवार, मोहल्ले, गांव और गांव से अपने कार्यस्थल तक इसकी शुरुआत करेंगे और इस कार्य को क्रमवार कर इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।
