दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल में 2 जनवरी से लगेगा एनएसएस शिविर
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि एनएसएस का सात दिवसीय कैंप दो जनवरी से आठ जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवियों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएगी तथा विभिन्न रिसोर्स पर्सन के द्वारा बहुमूल्य जानकारी प्रदान करवाई जाएगी।
