दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सुरजपुर में मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी
( words)
ग्राम पंचायत सुरजपुर में मांगों को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा मांगे न मानने से नाराज पंचायत के लोग 15 नवंबर से पिपलुघाट चौक में धरने पर बैठे हुए है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिपलुघाट चौक पर वर्षों से सार्वजनिक शौचालय, रेन शेल्टर नही है जिसके अभाव में लोगों को खासकर महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट भी शौचालय ढूंढते है, उन्हें भी खुले में या स्थानीय लोगों के निजी शौचालय का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयास नही किए जाएंगे तब तक धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
