दाड़लाघाट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में निकाली गई रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा
रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा' की श्रृंखला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का संचालन ऑल इंडिया रामानुजन मैथ्स क्लब गुजरात और विज्ञान प्रसार द्वारा किया गया। अमृत भारत गणित यात्रा के संचालक डॉ चंद्रमौली जोशी ने बताया कि यह यात्रा एक अनूठी यात्रा है। जिसके तहत भारत के 25 राज्यों के 75 विद्यालयों में यह यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बच्चों को रोचक व मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा गणित और विज्ञान की अवधारणाओं का ज्ञान दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक यात्रा को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने इस यात्रा की सराहना करते हुए बताया कि गणित और विज्ञान को रोचक बनाने के लिए किया गया यह प्रयास अनूठी मिसाल है। इस यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक पुष्पेंद्र कौशिक, सुमन कौर, अशोक कुमार अजय गौतम और मदन लाल ठाकुर ने विशेष योगदान दिया।
