दाड़लाघाट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का सौंदर्यकरण
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे विशेष शिविर के तीसरे दिन विद्यालय का सौंदर्यकरण करवाया गया। बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन पर विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मॉक ड्रिल भी करवाई। अर्थशास्त्र प्रवक्ता नीना अटल ने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में व लड़कियों की शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका शिल्पा कुमारी ने बच्चों को किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी सुनील ने इस अवसर पर कहा कि जो भी स्त्रोत व्यक्ति बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दे रहे हैं कृपया अपने जीवन में अमल अवश्य लाएं।
